Posts

वो दिन

Image
13 दिसम्बर 2025 — यह तारीख मेरे जीवन में एक ऐसा मोड़ लेकर आई जिसे मैं कभी भूल नहीं सकता। उस दिन मैं Torrent Power Ltd में अपने काम के सिलसिले में विंड पावर लोकेशन NPL-150_S (नेकनूर) पहुँचा था। सुबह के 11 बजे थे, जब अचानक सिर में तेज़ दर्द हुआ और आँखों के सामने अंधेरा छा गया। मैंने अपने ड्राइवर हर्षद को बुलाया और किसी तरह Beed पहुँचा। दोस्तों ने मुझे Life Line Hospital में भर्ती कराया, जो हमारी कंपनी से टाई-अप था। CT स्कैन के बाद पता चला कि मुझे ब्रेन ट्यूमर है। अगले दिन रिश्तेदार मुझे दिल्ली ले गए। 15 दिसम्बर से इलाज शुरू हुआ और 22 दिसम्बर को ऑपरेशन हुआ। माँ और पत्नी का साथ, रिश्तेदारों का सहयोग और डॉक्टरों की मेहनत ने मुझे नया जीवन दिया। साढ़े चार महीने दिल्ली में रहकर मैंने फिजियोथेरेपी करवाई और धीरे-धीरे फिर से खड़ा हुआ। इस अनुभव ने मुझे यह सिखाया कि जीवन में अच्छे समय में अति उत्साहित नहीं होना चाहिए और बुरे समय में टूटना नहीं चाहिए। क्योंकि समय का स्वभाव ही परिवर्तनशील है। खुशी में विनम्र रहो — सफलता स्थायी नहीं होती। दुख में साहस रखो — हर अंधेरा एक नई सुबह की शुरुआत है।...

Environmental Frame in Present Scenario

Image
वर्त्तमान समय में बदलता पर्यावरण  Image Source: Pexels.com समय के साथ न जाने कितना कुछ बदल गया! आज पर्यावरण के चर्चा से न जाने क्यों मन विचलित हो जाता है? समय के साथ-साथ लोग भी बदल रहे है.आज आपको जगह-जगह पर कूड़ा-कचरा का ढ़ेर देखने को मिल जाता है. इसका सबसे बड़ा उदहारण है कि जब आप किसी भी शहर में प्रवेश करते है तो आपको उस शहर से पहले इन कूड़े-कचरे के ढ़ेर आपका स्वागत करते है. Image Source: Pexels.com आज मानव ने अपनी सोच ही परिवार तक सीमित रखी है.हम दो (पति-पत्नी)और  हमारे दो बच्चे। उन्हें समाज की सोच से क्या लेना-देना!अब पर्यावरण के बिगड़ते समन्वय के कारण आनेवाले कुछ समय में समूचे सजीव जंतुओं को काफ़ी परेशानियों का सामने करना पड़ सकता है.आज हर तरफ गंदगी है. एक समय में लोग तलाबों, पोखर का पानी ग्रहण किया करते थे. आज इनका पानी पीना तो दूर नहाने के लिए भी स्वच्छ नहीं बचा है.   Image Source: Pexels.com आज पेड़-पौधे बेरहमी से काटे जा रहे है.आज कोरोना महामारी ने लोगों को ऑक्सीजन का महत्त्व बता दिया। कई प्रदेशों में इतनी बुरी हालत थी कि लकड़ी तो वहां मिल भी नहीं र...